जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉक 4 दिसम्बर को

बस्ती 30 नवम्बर  जिला विज्ञान क्लब द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉक 4 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे राजकीय इण्टर कालेज में किया जायेंगा। उक्त जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने दी है। उन्होने बताया कि जनपद स्तर पर गठित तकनीकी मूल्याकंन समिति द्वारा जनपद स्तर पर प्रदर्शित 100 मॉडलों में से 15 उत्कृष्ठ मॉडलों का चयन मण्डल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता हेतु किया जायेंगा, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागियों को क्रमशः रू0 5000/, 3000/, 2000/ एवं 1000/ के दो सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
उन्होने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि कक्षा 9 से 12 तक के कम से कम पॉच छात्र/छात्राओं को मॉडल सहित मार्गदर्शक शिक्षक के साथ अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी डा. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब/अध्यक्ष भौतिक विभाग, शिवहर्ष किसान पी.जी. कालेज, मो.नं.-7651819284, 9452314063 से प्राप्त कर सकते है।
————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *