कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देर शाम पौली क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर बाबा कुबेरनाथ शिवशक्ति धाम में बिगत बर्षो की भाति इस बर्ष बाबा कुबेर नाथ सेवक मंडल की ओर से देव दीपावली का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या मे श्रद्धालु पहुंच कर दीपमालाओं से मन्दिर परिसर को जगमाते हुए ईश्वर आराधना कर सुख-समृद्वि की कामना की।
इस मौके पर स्वामी प्रभाकर शिव जी ने बताया कि
धर्म शास्त्रों के अनुसार आज के ही दिन शंकर भगवान ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी खुशी में देवताओं ने इस दिन स्वर्ग लोक में दीपक जलाकर दीपावली मनाएं थे। इसके बाद से हर साल इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दीपदान का विशेष महत्व होता है।जो भी सच्चे मन से ईश्वर की पूजा-अर्चना करते है। उनकी सारी मनोकामनाए अवश्य पूर्ण होती है। इस मौके चौकी प्रभारी पौली अमित चतुर्वेदी, जयप्रकाश कुशवाहा, मनोज यादव, लोकेश यादव , उदयराज अग्रहरी,सुबाष अग्रहरि, नरसिंह, रामयज्ञ यादव, धनंजय देवीचरन,आदि मौजूद रहे।
Post Views: 169