बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय इंटर कालेज बस्ती के परिसर में बृहस्पतिवार दिनाँक 23 नवम्बर 2023 को संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में उप शिक्षा निदेशक (बेसिक) संजय कुमार शुक्ल रहेंगे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के नेतृत्व में फील्ड की तैयारी में बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह, एस आर जी आशीष श्रीवास्तव, दिव्यांश त्रिपाठी, जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, अरविंद यादव, रमेश चौरसिया, मनीष मिश्र, जितेंद्र कुमार, अनुराग सिंह, अखिलेश यादव, राम अछैबर, माखन लाल, रामसजन यादव, शिवपूजन वर्मा, अमित यादव, सर्वदमन सिंह आदि की सहभागिता रही।