थाना लालगंज पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

बस्ती – उत्तर प्रदेश में जनपद बस्ती के थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष लालगंज जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 01 नफर वाछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 279/23 अन्तर्गत धारा 363/366/376 आईपीसी व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था । जिसमें आज वांछित चल रहे अभियुक्त कृष्णचन्द यादव पुत्र झीन्नू यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी पिपरपाती मुस्तकहम थाना लालगंज जनपद बस्ती को समय करीब 09.45 बजे हिरासत में लेकर न्यायालय जनपद बस्ती भेज दिया है।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लालगंज जितेन्द्र सिंह जनपद बस्ती , उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती , हे0का0 सत्येन्द्र कुमार यादव, का0 लालू प्रसाद यादव, का0 शेषनाथ, का0 अमरजीत सरोज,का0 व्यास कुमार, म0का0 बन्दना पासवान थाना लालगंज जनपद बस्ती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *