यातायात जागरूकता अभियान के तहत सिविल डिफेंस टीम ने चालकों को किया जागरूक
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। यातायात जागरूकता अभियान के तहत सिविल डिफेंस टीम ने दो पहिया, चार पहिया, भारी वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर अपने व अपने परिवार के लिए यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया, रात के समय डीपर का प्रयोग करने, हॉर्न का उचित प्रयोग करने यातायात संकेतों का पालन करने आदि के बारे में जानकारी देते हुए चालकों को जागरूक करने में चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती डॉ कुलदीप सिंह, सेक्टर वार्डन नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि लोगों ने योगदान दिया।
चीफ वार्डन डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा बस्ती/ उप जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में सिविल डिफेंस टीम द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और जन जागरूकता के अंतर्गत सीमित गति से वाहन चलाने, यातायात संकेतकों का पालन करने आज के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है इसी क्रम में आज मड़वा नगर टोल प्लाजा और आसपास जागरूकता अभियान चलाया गया, दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने पर दुर्घटना से होने वाली जन हानि से बचा जा सकता है, अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षित वाहन चलाने के लिए आज ही मन बना लेने में ही समझदारी है।






Views Today : 24164
Who's Online : 16