जिलाधिकारी ने मतदेय स्थल पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय ढपालीपुरवा का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा
बहराइच 29 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत तृतीय विशेष अभियान तिथि के दौरान संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बहराइच में स्थापित मतदेय स्थल का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों एवं बूथ लेबिल अधिकारियों (बीएलओ) से निर्वाचन कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय ढपालीपुरवा बहराइच स्थित बूथ संख्या 147 से 149 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने, नामों में संशोधन तथा अन्य निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अथवा जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना उसके मताधिकार के प्रयोग के लिए आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा जागरूक मतदाता बनने का आह्वान किया।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः






Views Today : 24168
Who's Online : 15