( ख़ैर साहब की 56 वीं बरसी पर विशेष )
ख़ैर साहब कौन थे हम क्या बताएँ दोस्तों, खूबियाँ उनकी कहाँ तक हम गिनाएँ दोस्तों, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 28 नवम्बर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
बस्ती शहर की एक ऐसी मायनाज़ शख्सियत जिन्हें याद करते ही आँखें नम हो जाती हैं। माज़ी और अतीत की बहोत सारी सुनहरी यादें ज़हन में सार्गोशियां करने लगती हैं। खैर साहब एक नेक दिल इन्सान के साथ एक सच्चे मुसलमान और रहम दिल इन्सान थे, जिन्होंने तालीम के फरोग और विकास के लिए अपनी पूरी ज़िंदगी वक्फ़ कर दी।
ख़ैर इस्लामिया मकतब बस्ती, बेगम ख़ैर गर्ल्स इण्टर कॉलेज और खैर इण्टर कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थान की बदौलत आज देश के कोने कोने में बस्ती से निकले बच्चे देश दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।
गंगा जमुनी तहज़ीब की सबसे बड़ी मिसाल है ख़ैर साहब के शिक्षण संस्थान, जहाँ हिंदू मुस्लिम बच्चों में कभी कोई भेद भाव नहीं किया गया । किसी ज़माने में खैर कॉलेज का अपना मानिंद ए आफ़्ताब हुआ करता था। अध्यापक और विद्यार्थियों का रिश्ता इतना मधुर होता था कि जैसे एक परिवार का हिस्सा ।
मेरी खुशकिस्मती है कि मैं भी इसी संस्थान का एक हिस्सा था, जिसपे मुझे फख्र है और मरते दम तक जिसकी सुनहरी यादें इस दिल में ज़िन्दा रहेंगी।
आख़िर में ख़ैर साहब की इस 56 वीं बरसी पर अपनी नम आँखों के साथ इतना ही कह सकता हूँ कि,
“” ख़ैर साहब कौन थे हम क्या बताएँ दोस्तों
खूबियाँ उनकी कहाँ तक हम गिनाएँ दोस्तों ।
उनके एहसनात ला महदूद हैं इस शहर पर,
नेकियाँ उनकी कहाँ तक हम गिनाएँ दोस्तों “”” ।
Latest News
Uttar Pradesh
Important Links
Language







Views Today : 706
Who's Online : 18
