अनुराग लक्ष्य, 28 नवम्बर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
हिंदुस्तान की सरज़मीन हमेशा से ऋषियों, मुनियों, पीरों, फकीरों, दरवेशों, बुजुर्गों और वालियों की सरज़मीन रही है। इसी फेहरिस्त में हैदराबाद की सबसे ऊँची पहाड़ी पर बनी मौला अली की दरगाह हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। जहाँ हज़ारों की तादाद में ज़ायरीन और श्रद्धालु अपनी अकीदत के नजराने पेश करते हैं। पहाड़ी के ऊपर बने मज़ार से विशाल हैदराबाद की खूबसूरती देखते ही बनती है।
मान्यताओं के अनुसार इस दरगाह का इतिहास कुतुब शाही सल्तनत से जुड़ा हुआ है। जिसके शासक इब्राहीम कुतुब शाह थे। ऐतिहासिक शोध के अनुसार वर्ष 1578 में इब्राहीम कुतुब शाह के शासन काल में इसका निर्माण हुआ था।
कहा जाता है कि याकूत नाम के एक दरबारी ने अपने ख़्वाब में हज़रत अली को इसी पहाड़ी पर देखा था। जहाँ उस वक्त हजरत अली के पैरों और पंजों के निशान भी देखे गए थे, और वोह निशान आज भी मौजूद है जो ज़ायरीनों के लिए विशेष महत्व रखता है। दरगाह का वही हिस्सा आज मज़ार की शक्ल में मौजूद है।
आपको बताते चलें कि मज़ार परिसर में ही एक खूबसूरत मस्जिद भी है जो कीमती नक्काशी से सुसज्जित है। जिसे देखने के लिए हमेशा ज़ायरीनों और श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिलता है।
Latest News
Uttar Pradesh
Important Links
Language







Views Today : 642
Who's Online : 23
