लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार और जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने उनके निधन की पुष्टि की है।जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी निधन के समय अपने पैतृक आवास पर ही थीं। उनकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक को भी बुलाया गया था। वह लंबे समय से पंचूर गांव में रह रही थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार भी इसी गांव में रहता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे। उनका 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। माता सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दी।





Views Today : 7659
Who's Online : 19