मरम्मत कार्य के कारण बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
बहराइच 21 नवम्बर। विद्युत वितरण उप खण्ड प्रथम बहराइच के उप खण्ड अधिकारी ने बताया कि बेहतर एवं निर्वाध विद्युत आपूर्ति 22 नवम्बर 2026 को 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र-डीजल पावर हाउस, बहराइच पर स्थापित 10 एमवीए पावर परिवर्तक पर तेल रिसाव को सही करने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिसके कारण विद्युत उपकेन्द्र-डीजल पावर हाउस के 11 केवीए गल्लामण्डी, दरगाह, पलरीबाग, नरूद्दीनचक फीडरों की विद्युत आपूर्ति 22 नवम्बर 2026 को प्रातः 09ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक बन्द रहेगी। परन्तु वैकल्पिक व्यवस्था से इस अवधि में उक्त फीडरों की विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बहाल करने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान दरगाह, नूरूद्दीनचक, बक्शीपुरा, चांदमारी, गल्लामण्डी आदि क्षेत्र विद्युत आपूर्ति से प्रभावित होंगे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः






Views Today : 7175
Who's Online : 6