सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत महाविद्यालय में दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत महाविद्यालय में दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय, कप्तानगंज, बस्ती में आज सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य वीरेन्द्र प्रसाद ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। यातायात नियमों का पालन करके हम स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रख सकते हैं।

 

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. पूनम ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विभिन्न नियमों एवं सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया।

 

इस अवसर पर अंग्रेजी की प्रोफेसर डॉ. विद्यावती यादव, समाजशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी तथा हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।