प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बस्ती आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बस्ती आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक

लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती — भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 18 नवंबर को बस्ती आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय, बस्ती में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की।
जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी हरैया विधानसभा क्षेत्र में बैठक करेंगे तथा बस्ती विधानसभा के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के लिए कार्यक्रम, स्वागत व्यवस्था, बैठक स्थल तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
तैयारी बैठक में भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, विरेंद्र कुमार, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, सतेंद्र पांडे ‘नीरज’, प्रदीप निषाद, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र चौधरी, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, श्रुति अग्रहरि, शशी कपूर चौधरी तथा जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।