कोषागार बस्ती के सात कर्मचारियों को मिली सहायक/उप कोषाधिकारी पद पर पदोन्नति, मुख्य कोषाधिकारी ने किया सम्मानित
फूल-मालाओं और बुके से स्वागत कर अधिकारियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। कोषागार बस्ती में कार्यरत सात कर्मचारियों को सहायक/उप कोषाधिकारी पद पर पदोन्नति मिलने पर कोषागार परिसर में खुशी का माहौल रहा। निदेशक कोषागार, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश दिनांक 07 नवंबर 2026 के क्रम में कोषागार लेखाकार अखिलेश कुमार, शशिकान्त नन्दन, श्याम किशोर, उमेश चन्द्र सिंह, सौरभ केसरवानी एवं आलोक कुमार श्रीवास्तव तथा मुख्य रोकड़िया अजय कुमार गुप्ता को सहायक/उप कोषाधिकारी पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
पदोन्नति प्राप्त सभी कार्मिकों ने कोषागार बस्ती में ही अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसी क्रम में 12 नवंबर 2026 को मुख्य कोषाधिकारी कक्ष में नवपदोन्नत सभी सहायक/उप कोषाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति एवं कोषागार के समस्त कर्मचारियों ने पदोन्नत कार्मिकों को फूल-मालाएं पहनाकर तथा बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह में श्रीमती अंजू प्रसाद, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक कुमार श्रीवास्तव, आलोक वर्मा, हर्षित त्रिपाठी, श्रीमती सोनल श्रीवास्तव, रवि कुमार पाण्डेय, आकाश चौधरी, राजेश चौधरी, श्रीमती कविता श्रीवास्तव, अनुपम चौधरी, रवीन्द्र कुमार, अजीत कुमार, श्रीमती विमला देवी एवं हीरालाल सहित कोषागार के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।