भरतकुंड महोत्सव में मातृ शक्तियों की उमड़ी भीड़ संपन्न हुआ छठी माता का दुर्दुरिया पूजन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।जिले के भरतकुंड में चल रहे सात दिवसीय 28वें भरतकुंड महोत्सव के दूसरे दिन छठी माता के दुर्दुरिया पूजन का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही भरत कुंड पर चारों तरफ हर रोड से पीले वस्त्रों में महिलाओं का आना शुरू हो गया। पूरा भरतकुंड क्षेत्र ‘भरत जी महाराज की जय’ के जयकार से गूंज उठा। आज के कार्यक्रम में 5051 मातृ शक्तियों ने विधि-विधान से पूजन कर परिवार के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से महोत्सव स्थल धार्मिक और उत्सवी माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान रहे। साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा, भाजपा की वरिष्ठ नेता मधु पाठक, सीमा पाठक, प्रोफेसर अनामिका त्रिपाठी, वरिष्ठ एडवोकेट श्वेता राज सिंह, एडवोकेट स्मिता सहाय श्रीवास्तव, भाजपा नेता शरद तिवारी आदि लोगों ने दीप प्रज्वलित किया। करिया कार्यालय मुख्य अतिथि डॉक्टर अमित सिंह चौहान ने भरत कुंड को इतना दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। महोत्सव अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, संस्थापक सचिव अंबरीश चंद्र पांडेय, भाजपा नेता आशुतोष मिश्रा अनुपम तथा मांङवी मंच फाउंडेशन की प्रबंधक रीता तिवारी एवं संरक्षक डिंपल तिवारी ने मिलकर के सभी अतिथियों को माल्यार्पण अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर एसबी सागर, कला संयोजक, रमाकांत त्रिपाठी, रमाकांत पांडे, साहबद्दीन गीडू, अंकित उपाध्याय विजय सिंह, अर्चना द्विवेदी रंजना पांडे, शरद तिवारी, विजय पांडे, दीप सहाय, शुभम शर्मा दिवाकर शर्मा आशीष कोटेदार, और राहुल शर्मा, प्रियंका शर्मा, संरक्षक डिंपल तिवारी, स्वर्णलता मिश्रा, अर्चना दुबेड़ी, सुधा मौर्य, डॉ. विजय शंकर मौर्य, समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूजन कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मातृ शक्तियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इसी कार्यक्रम में चंद्रावती आई केयर शशांक मटैरनिटी सेंटर की तरफ से महिलाओं के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। जिसमें सुबह से लगातार नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विपिन सिंह और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रभा सिंह अपनी पूरी टीम के साथ महिलाओं को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श देने में जुटे रहे। स्वास्थ्य शिविर पर भी महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। आज शाम को भी संस्कृति विभाग और उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से रुद्र प्रताप सिंह गोरखपुर, अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक शर्मा बंधु उज्जैन, लोक गायिका प्रतिभा यादव आज का कार्यक्रम आयोजित होना है।