बस्ती 9 नवम्बर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के टिनिच – गौर मार्ग पर आमा गांव के निकट अज्ञात वाहन के भिड़ने से 22 वर्ष युवक अनुराग पुत्र रामगोपाल ग्राम बेतौहा थाना गौर की आज दिन में करीब 1 बजे मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था कि किसी अज्ञात गाड़ी से भिड़ंत हो गई जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु की खबर है लेकिन गौर पुलिस इलाज हेतु पीएचसी गौर भेजा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।