योगी सरकार के विकास कार्यों की महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने की सराहना, 11वें दीपोत्सव को और भव्य बनाने का जताया भरोसा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में विकास और सांस्कृतिक विरासत को एक नई अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व और राज्य में हो रहे विकास कार्यों की जमकर सराहना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में 11वां दीपोत्सव पिछले सभी आयोजनों की तुलना में अधिक भव्यता और भावनात्मक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। अयोध्या की पहचान को मिली नई ऊंचाई अयोध्या के रामघाट के पास निषाद राज के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक और बुनियादी ढांचे के विकास को नई ऊंचाइयां मिली हैं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव ने अयोध्या को वैश्विक मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है और यह आयोजन हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
वनटांगिया समाज के लिए 82 करोड़ की सौगात दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए संदेश दिया कि हर घर में सुख, समृद्धि और सम्मान का दीप जलना ही दीपावली की वास्तविक सार्थकता है। इसी अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए मुख्यमंत्री रविवार को गोरखपुर के जंगल तिनकोनिया स्थित वनटांगिया समाज के बीच दीपावली मनाएंगे। इस दौरान वनटांगिया परिवारों के उत्थान के लिए 82 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा, साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किट वितरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि डबल इंजन की सरकार वनटांगिया परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
10वें दीपोत्सव के प्रचार-प्रसार में अलाइन मीडिया की सराहनीय भूमिका इस वर्ष आयोजित 10वें दीपोत्सव को देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में मीडिया संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी कड़ी में ‘अलाइन मीडिया एलएलपी’ ने दीपोत्सव की भव्य तैयारियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अयोध्या की बदलती तस्वीर को डिजिटल एवं विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। दीपोत्सव के माध्यम से अयोध्या की सनातन परंपरा और विकास की नई परिभाषा देश-विदेश तक पहुंच रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वार्षिक आयोजन को आने वाले वर्षों में और भी अभूतपूर्व सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।