मासिक बैठक में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र ने घोषित किया पदाधिकारी

मासिक बैठक में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र ने घोषित किया पदाधिकारी

मतदाता सूची पर नजर रखे समाजवादीः महेन्द्रनाथ यादव

सुनील कुमार समर्थकों के साथ सपा में शामिल

 

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों की उपस्थिति में बूथवार सघन समीक्षा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि अभी से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियांें में जुट जाय। इसी कड़ी में सुनील कुमार चौहान के साथ अनेक लोग सपा में शामिल हुये। राम बहाल यादव और लक्ष्मण चौरसिया को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि एजाज अहमद को मजदूर सभा का प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

बैठक में महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा कुशासन से ऊब चुकी है, सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिये सपा नेता घर-घर जाकर लोगों से संवाद बनाये और पीड़ितों की मदद करें। यह भी ध्यान रहे कि मतदाता सूची पर नजर रखे और कोई मतदाता मतदान से वंचित न होने पाये।

सपा की मासिक बैठक को पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक, राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी, मो. सलीम, आर.डी. निषाद, देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, अजीत सिंह, प्रवीण पाठक, इन्द्रावती शुक्ला, आर.डी. गोस्वामी, जितेन्द्र यादव, राजेन्द्र चौधरी, सुरेश यादव, संजय गौतम, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, मंशाराम कन्नौजिया, नीलू सिंह, इरशाद अहमद, निसार अहमद, जर्सी यादव, अजय यादव, आदि ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मंे जीत सुनिश्चित होने और सपा की मजबूत सरकार बनाने के लिये जमीनी धरातल पर कड़े परिश्रम की जरूरत है। कहा कि बूथ जीत गये तो चुनाव जीत जायेंगे और जन सरोकारों के लक्ष्य पूरे होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से गुलाब सोनकर, निजामुद्दीन, रजनीश यादव, विवेक यादव, राहुल सिंह, अकबर अली, हनुमान प्रसाद, मोनू यादव, राम बहाल चौधरी, डा. राम प्रकाश सुमन, दीनानाथ चौरसिया, नितराम चौधरी, जोखूलाल यादव, गिरीश चन्द्र, मो. सलीम, मो. अहमद सज्जू, विजय विक्रम आर्य, रामभवन यादव, रमेश गौतम, वैजनाथ शर्मा, उदयराज शर्मा, अखिलेश यादव, मधुबन यादव, गजानन्द पाल, अखिलेश यादव, रहमान सिद्दीकी, दीपक आर्य, इकबाल अहमद काजू, रजवन्त यादव, रितेश यादव, राजेन्द्र यादव, के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।