निराश्रित बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, अरविंद पाल ने दीपावली के अवसर बांटी मिठाई और पटाखे
बेलवाडाँड़ी मोहल्ले में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे भाजपा नेता, बोले- दूसरों की खुशियों में शामिल होना ही सच्ची मानवता
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का भी संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पाल ने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के बेलवाडाँड़ी मोहल्ले में निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर अरविंद पाल अविनाश श्रीवास्तव के मकान पर पहुंचे, जहां छोटे-छोटे निराश्रित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बच्चों के बीच दीपावली के अवसर पर मिठाई और पटाखों की व्यवस्था की, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। बच्चों के साथ खुशियां साझा कर उन्होंने त्योहार की वास्तविक भावना को जीवंत किया।
इस दौरान अरविंद पाल ने कहा कि दीपावली का असली आनंद तभी है, जब समाज का हर व्यक्ति खुशियों में शामिल हो। जरूरतमंद और निराश्रित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी मानवता है। समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर ऐसे बच्चों की खुशियों और उनके भविष्य को संवारने में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि त्योहारों की सार्थकता तभी है, जब खुशियां केवल अपने परिवार तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी पहुंचें।
अरविंद पाल की इस पहल से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दीपावली के अवसर पर उनके बीच पहुंचकर खुशियां बांटने की इस पहल की सराहना की जा रही है।