अब घर बैठे जमा होगा पेंशनरों का जीवित प्रमाण पत्र, नवंबर में चल रहा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान

अब घर बैठे जमा होगा पेंशनरों का जीवित प्रमाण पत्र, नवंबर में चल रहा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को अब अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 01 से 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पेंशनर घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से अपना डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे।

 

इस संबंध में मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि कोषागार बस्ती में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान पेंशनरों को मोबाइल के माध्यम से डिजिटल प्रमाण पत्र बनाने एवं जमा करने की प्रक्रिया की विधिवत जानकारी दी गई।

 

उन्होंने बताया कि इसके लिए पेंशनरों को अपने मोबाइल के Google Play Store से Aadhaar Face Authentication RD एवं Jeevan Pramaan App डाउनलोड करना होगा। इन ऐप के माध्यम से आधार फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकता है।

 

अभियान के तहत कोषागार में लगभग 300 पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों ने अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि इस सुविधा से पेंशनरों को काफी सहूलियत मिलेगी और उन्हें जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बार-बार कोषागार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

 

इस अवसर पर सहायक कोषागार के वरिष्ठ लेखाकार अखिलेश कुमार, शशिकान्त नन्दन, विवेक श्रीवास्तव सहित कोषागार कार्यालय के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।