जनपद के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

*जनपद के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न*

 

अम्बेडकरनगर। शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 01 नवम्बर 2026 को जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर संचालित PET-2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारीगण ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, साथ ही परीक्षा केंद्रों पर तैनात मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमणशील रहकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा प्रत्येक गतिविधि की सघन निगरानी सुनिश्चित की गई।

 

 

परीक्षा की प्रथम पाली में निर्धारित 9,816 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7494 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2322 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में निर्धारित 9,816 परीक्षार्थियों में से 7508 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया तथा 2308 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

 

इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 19,632 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 15002 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 4630 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।