जागरूकता से रुकेगी सड़क दुर्घटना : संजीव त्यागी

जागरूकता से रुकेगी सड़क दुर्घटना : संजीव त्यागी

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के साथ यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

संबोधित करते हुए डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता बेहद आवश्यक है। यातायात नियमों की जानकारी और उनका पालन ही दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रभावी माध्यम है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना तथा नशे की हालत में वाहन न चलाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रयासों के साथ आमजन की सहभागिता भी सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी है।

 

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। थोड़ी सी लापरवाही न केवल वाहन चालक एवं दूसरे लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल सकती है। यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील किया है।

रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया है।