शरद पूर्णिमा महोत्सव पर दंत धावन कुंड पर हुआ झांकी-विग्रह का पूजन, संतों व गणमान्य लोगों ने की सहभागिता

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। शरद पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर अयोध्या के ऐतिहासिक दंत धावन कुंड पर भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान के झांकी-विग्रह का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें धर्म, अध्यात्म और समाज सेवा से जुड़े कई प्रमुख संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य महंत संजय दास महाराज, महंत राजेश दास महाराज, श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज और श्री कौस्तुभ अचारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का पूजन और दर्शन किया। संतों ने इस पावन पर्व पर अयोध्या की सुख-समृद्धि और लोक-कल्याण की कामना की इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान में अयोध्या नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेश गुप्ता, नन्दलाल गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता और बैजनाथ गुप्ता सहित साकेत भूषण समाज के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शरद पूर्णिमा के इस ऐतिहासिक पर्व पर अपनी गहरी आस्था प्रकट की और इस आयोजन को सफल बनाया।