विद्यार्थियों को पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों, कानूनी नतीजों तथा महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूकता

*विद्यार्थियों को पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों, कानूनी नतीजों तथा महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूकता*

 

अम्बेडकर नगर।उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में गांधी जयन्ती के अवसर पर पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों, कानूनी नतीजों तथा महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये चल रहे विशेष अभियान के अंर्तगत दिनांक 01.10.2026 को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के दौरान हिमांशु वर्मा, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय भीटी द्वारा रामदेव जनता इण्टर कालेज कटेहरी अम्बेडकरनगर में विजिट करते हुये विद्यार्थियों को पाक्सो अधिनियम के प्रावधान एवं अन्य महत्वपूर्ण बाल हितैषी कानूनों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाईन नं0 05278 246847 नालसा हेल्पलाईन नं० 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाईन नं0 1098 के बारे में भी बताया गया इस अवसर पर रामदेव जनता इण्टर कालेज कटेहरी के शिक्षक नोडल अधिकारी एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित आयें साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वंयसेवक रामधनी एवं मंगलमणि पाठक उपस्थित रहे। इसी क्रम में रोहित शाही, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, अम्बेडकरनगर द्वारा राम अवध जनता इण्टर कालेज, बरियावन, अम्बेडकरनगर में विजिट करते हुये उपस्थित छात्रों को पाक्सो अधिनियम के उद्देश्य, बच्च्चों की सुरक्षा, अनुचित व्यवहार के प्रति सजगता एवं समय पर शिकायत करने आदि के सम्बन्ध में महत्वूपर्ण जानकारियां प्रदान की गई। इस अवसर पर राम अवध जनता इण्टर कालेज, बरियावन, के प्रधानाचार्या/नोडल अधिकारी एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के पराविधिक स्वयं सेवक संजय कुमार उपाध्याय एवं श्री अमर सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर द्वारा बताया गया गया कि पाक्सो कानून जागरूकता अभियान के प्रथम चरण का आज समापन हो गया है एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत कल दिनांक 02.10.2026 को जनपद के विद्यालयों में छात्रों द्वारा पेंटिंग एवं ड्राइंग प्रतियोगिता, प्रभात फेरी/ रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा एवं उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।इसके अतिरिक्त श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा दिनांक 01.10.2026 को विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम अकबरपुर अम्बेडकरनगर में वृद्धजनों के अधिकार एवं भरण पोषण एवं हितार्थ कानूनों के सम्बन्ध में उपयोगी जानकारियां प्रदान की गई एवं बताया गया किसी भी वृद्धजन को किसी प्रकार की काननी सलाह एवं निःशुल्क अधिवक्ता की सेवा चाहिये हो तो वे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर में आवेदन देकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।