दुर्गा पूजा पंडाल में माझी मझवार कल्याण समिति के अध्यक्ष व भावी पार्षद रामजस माझी का भव्य स्वागत

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। कौशल्या घाट निकट मछुआने क्षेत्र में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान माझी मझवार कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं भावी पार्षद प्रत्याशी रामजस माझी का पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दुर्गा पूजा पंडाल में पहुँचकर रामजस माझी ने सर्वप्रथम माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ भगवती की आरती उतारी, प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की तथा क्षेत्र व समाज के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर रामजस माझी का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर रामजस माझी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “माँ दुर्गा शक्ति और सद्भाव की प्रतीक हैं। उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा क्षेत्र निरंतर प्रगति व खुशहाली के पथ पर अग्रसर हो, यही माँ भगवती से मेरी प्रार्थना है। कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के पदाधिकारी, माझी मझवार कल्याण समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे पंडाल में भक्तिमय माहौल और उत्साह का वातावरण बना रहा।