
*बस्ती/रौता।* शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर रौता चौराहे स्थित प्रसिद्ध शनैश्वर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शस्त्र पूजा, कन्या पूजन और महा आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पंडित सरोज मिश्र ने बताया कि नवरात्रि की अष्टमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन शक्ति की आराधना और शस्त्र पूजन का विधान है। सबसे पहले विधि-विधान के साथ शस्त्रों का पूजन किया गया। शस्त्र पूजन के बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नौ कन्याओं को देवी के नौ स्वरूपों के रूप में पूजकर उनका आशीर्वाद लिया गया। कन्याओं को भोजन कराकर उपहार भेंट किए गए।
उन्होंने बताया कि कन्या पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि अष्टमी के दिन कन्या पूजन करने से माँ दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
शाम होते ही मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में देवी भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच माँ की आरती की गई। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र में सुख-शांति की प्रार्थना की।
इस अवसर पर समाजसेवी तेज प्रताप सिंह,अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा,आशीष श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव काजू राहुल पांडेय,मंदिर की संयोजिका श्रीमती रेनू मिश्रा , शिखा पांडेय, अनन्या मिश्रा, श्वेता सिंह ,कुमुद मिश्रा , ,पंडित मनोज मिश्र,पंडित प्रेम जी , पंडित राकेश शुक्ला संतोष बाबा , सिद्धांत मिश्र अनिल मिश्रा,जयंत मिश्राअमरनाथ सिंह शिवम पांडेय संतोष पाल देवेन्द्र पाल सौरभ मालवीय आशीष सोनकर पुनीत दत्त ओझा संतोष कुमार विश्वनाथ चौधरी आदि लोग सम्मिलित हुये।