असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी को दी श्रद्धांजलि

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी को दी श्रद्धांजलि

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी जी के पैतृक गांव तेलियाजोत पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पूज्य माता जी के गोलोक गमन के उपरांत आज आवास पर मेयर लखनऊ सुषमा खर्कवाल , पूर्व मंत्री स्वाति सिंह , प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय , जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ रेखा नागर , मा. विधायक सिद्धार्थ नगर विनय वर्मा , मा. विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान , जिला प्रवक्ता बेगूसराय मनीष कुमार , क्रिकेट संघ अध्यक्ष बिहार राकेश तिवारी , सोशल मीडिया प्रभारी बिहार सियाराम सिंह , चेयरमैन सीतापुर मुनींद्र अवस्थी , पूर्व ब्लॉक प्रमुख जौनपुर संदीप सिंह , ब्लॉक प्रमुख मसौधा अभिषेक सिंह , प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा राजस्थान धीरज गौतम , कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली प्रदेश अर्जुन सिंह राणा , पूर्व चेयरमैन वृंदावन मुकेश गौतम , डॉ. प्रमोद शर्मा इलाहाबाद, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा समग्र प्रयागराज रामाअशीष , केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान , उत्तराखंड के सह प्रभारी अरविंद मेनन , राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा , माननीय विधायक सिवान करनजीत सिंह , क्षेत्रीय महामंत्री अवध राजीव मिश्रा , वरिष्ठ पत्रकार एवं विश्लेषक हर्षवर्धन त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्यजनों ने पूज्य माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।