बस्ती में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

बस्ती में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती: राष्ट्र सेविका समिति, जिला बस्ती के तत्वावधान में आज 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को भव्य ‘शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग, बस्ती में हुआ।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व आई ए एस अधिकारी राजमाता आशिमा सिंह जी एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं भूतपूर्व कर्नल के सी मिश्रा जी उपस्थित रहें/ अतिथि गोरक्ष प्रांत प्रमुख स्वदेशी मेला केशवेंद्र मिश्रा जी तथा विवेक शुक्ला जी की उपस्थित रहे|

सेविका बहनों को कर्नल मिश्रा जी ने संबोधित करते हुए बताया कि नवरात्र के यह 9 दिन हमारे जीवन में किस तरह उपयोगी हैं तथा गरबा नृत्य के महत्व को बताया,एवम् राजमाता जी ने दशहरा त्यौहार के महत्व को समझते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत किस तरह होती है बताया।इसी के साथ-साथ कार्यकारिणी प्रमुख श्रीमती प्रियंका सिंह जी ने शस्त्र पूजन की भी विशेषता बताई।

कार्यक्रम के दौरान कुल 112 सेविका बहनों ने एवम् 28 कार्यकारिणी की बहने उपस्थित रहे जिसमें पूनम श्रीवास्तव सावित्री शुक्ला जी, जिला कार्यवाहिका सरिता शुक्ला जी ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया।

भव्य पथ संचलन:

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग से एकत्र होकर पथ संचलन प्रारंभ हुआ, जो रोडवेज तिराहा से होते हुए यू-टर्न लेकर वापस पुन: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान संपूर्ण मार्ग में राष्ट्र भक्ति और अनुशासन बहुत ही अच्छी रही।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने एवम् जिले के प्रशासन व्यवस्था ने सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया और राष्ट्र सेवा व समर्पण के इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक बतायाध थी महत्वपूर्ण योगदान रहा।