बेलवा डाढ़ी में प्रतिमा सिंह के आवास पर गूंजे माता रानी के भजन, भक्तिमय हुआ माहौल

बेलवा डाढ़ी में प्रतिमा सिंह के आवास पर गूंजे माता रानी के भजन, भक्तिमय हुआ माहौल

 

महिलाओं ने भजन-कीर्तन में लिया हिस्सा, चंदन लगाकर और पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। शारदीय नवरात्र के अष्टम दिवस पर बेलवा डाढ़ी स्थित प्रतिमा सिंह के आवास पर मां दुर्गा की आराधना के लिए भजन-कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माता रानी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं का चंदन लगाकर और पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और विभिन्न भजनों के माध्यम से माता रानी की महिमा का गुणगान किया। भक्ति गीतों और कीर्तन के बीच श्रद्धालु महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर महिलाओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन के माध्यम से आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया गया। धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए महिलाओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में अन्नू सिंह, सन्नू, नीतू, अंकिता, संतोष, सोनम मिश्रा, रानी लक्ष्मी, मंजेश पाल, राधा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।