पिकौरा बक्स में भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, मां दुर्गा से महिलाओं ने मांगी खुशहाली

पिकौरा बक्स में भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, मां दुर्गा से महिलाओं ने मांगी खुशहाली

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। शारदीय नवरात्र के सप्तमी दिवस पर पिकौरा बक्स स्थित रेनू मिश्रा पत्नी सरोज बाबा के आवास पर मां दुर्गा के भजन-कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। माता रानी के भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रतिमा सिंह ने किया। आयोजन में पहुंचीं महिलाओं का चंदन लगाकर और पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई और भजन-कीर्तन के माध्यम से माता रानी की महिमा का गुणगान किया गया। भक्ति गीतों की मधुर धुन और मां के जयकारों से वातावरण आध्यात्मिक रंग में सराबोर रहा।

 

इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए परिवार में सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। भजन-कीर्तन में शामिल महिलाएं भक्तिरस में लीन नजर आईं। आयोजन ने आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया।

 

नवरात्र का पर्व शक्ति की उपासना और नारी सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ महिलाओं को एकजुट होकर आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

कार्यक्रम में संध्या दीक्षित, सीमा खरे, प्रिया मिश्रा, श्वेता, काजल, वंदना तिवारी, गीता, रीत, पूजा, अभिसारिका, नम्रता, गुड्डन, सुनीता, गीता मिश्रा, शारदा मिश्रा और अर्चना सिंह सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने मां दुर्गा से परिवारों और समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।