बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में सांसद जगदंबिका पाल का स्वागत, प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने किया सम्मानित
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के बस्ती आगमन पर बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने गुलदस्ता भेंट कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर सांसद को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने सांसद जगदंबिका पाल का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनका विद्यालय परिसर में आगमन पूरे विद्यालय परिवार के लिए हर्ष और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और बेहतर संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी सांसद का स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर शबाना अंजुम, अंजुम परवीन, नजराना बतूल, अलका पांडेय, हुमासदा, रीता देवी, हेमलता, सुप्रभा पांडेय, शाइस्ता परवीन, जफर अहमद, श्रीरामचंद्र, मनतशा, मेराज अहमद सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।