सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
बहराइच, 10 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सुनील निषाद ने किया। इस दौरान नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके राजनीतिक जीवन और संघर्षों को याद किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने कहा कि नेताजी ने डॉ. राममनोहर लोहिया और महात्मा गांधी के समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने आर्थिक विषमता दूर करने, सामाजिक न्याय स्थापित करने और वंचित वर्गों को विशेष अवसर दिलाने की दिशा में काम किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के लिए मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों के हित में भूमिसेना गठित करने तथा वृद्ध किसानों और जरूरतमंद महिलाओं को पेंशन, विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और गरीबों को मुफ्त इलाज जैसी व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया। नेताजी हिंदी भाषा के भी प्रबल समर्थक थे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेताजी के विचारों और सपनों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय, समानता और समृद्धि के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक रमेश गौतम, केके ओझा और शव्वीर अहमद वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष जफरुल्ला खान बंटी, अनिल यादव, देवेश चंद्र मिश्र, आनंद प्रकाश यादव एडवोकेट, शैलेश सिंह शैलू, अवधेश वर्मा, जयंकर सिंह, रामजी यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मन्नू देवी, रेखा राव, शाहिस्ता परवीन, पेशकार राव, गाजी इमाम आला, तारिक खान, एडवोकेट अजीत सिंह, सुनील यादव, नंदेश्वर नंद यादव, अनवर वारसी, मोहम्मद अली, राम सजन तिवारी, चंद्र प्रकाश वर्मा, आकाश नीरज कैराती, आशीष अवस्थी, विजय गौतम, दिनेश लोधी, सत्य प्रकाश लोधी, सत्यम बाजपेई, ललित बाजपेई, अमर चंद्र गोंड, दीपक चौरसिया, रवीन्द्र मौर्य टिंकू, गौरव यादव और देवी दयाल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।