राजकीय आश्रम पद्वति बालिका इण्टर कालेज रिसिया में सम्पन्न हुआ कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम

राजकीय आश्रम पद्वति बालिका इण्टर कालेज रिसिया में सम्पन्न हुआ कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम

 

बहराइच 10 अक्टूबर। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत शुक्रवार को राजकीय आश्रम पद्वति बालिका इण्टर कालेज रिसिया में कॅरियर काउन्सिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कॅरियर काउन्सिलिंग सत्र को सम्बोधित करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार द्वारा उपस्थित छात्राओं को मार्गदर्शित किया गया कि सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम व सेायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करायें ताकि आप को देश के साथ-साथ विदेशों में भी उपलब्ध अवसरों का लाभ मिल सके। श्री कुमार ने कहा कि कैरियर काउन्सिलिंग छात्रों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही स्ट्रीम, कोर्स या विशेषज्ञ मंचों के जरिए सही करियर क्षेत्र चुनने में मदद करती है।

कॅरियर काउन्सिलिंग सत्र को सम्बोधित करते हुए विषय विशेषज्ञ अभिषेक सिंह गौतम द्वारा तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डालते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं को सुझाव दिया कि उक्त पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करायें जिससे कि रोजगार प्राप्त करनें में आसानी हो। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः