नानपारा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
बहराइच। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नानपारा कोतवाली पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली नानपारा के थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर अंसार अली पुत्र जौहर अली और नियाज अली पुत्र जौहर अली, निवासी हकीमपुरवा, ग्राम हाड़ा बसेहरी, थाना कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी मुकदमा संख्या 18880/24, राज्य बनाम अंसार अली आदि, अपराध संख्या 64/24 से संबंधित हैं। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 323, 504 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र गौड़ और कांस्टेबल विमल कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय रवाना कर दिया।