तहसील सदर सभागार में सम्पन्न हुई बीएलओ व सुपरवाईज़र्स की बैठक तथा प्रशिक्षण
बहराइच 10 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 284 मटेरा श्रीमती अमिता यादव की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 284-मटेरा के बेथ लेबिल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर्य का वृहद प्रशिक्षण एवं बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर तहसीलदार बहराइच व चकबंदी अधिकारी, एडीओ रिसिया सहित बीएलओ एवं सुपरवाईज़र्स मौजूद रहे।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती यादव द्वारा बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक करते हुए घर-घर सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। बीएलओ को वर्तमान मतदाता सूची का पूर्व की निर्वाचक नामावलियों से मिलान कर ऐसे मतदाताओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जिनका नाम पहले सूची में था, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं है। चिन्हित मतदाताओं के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाए तथा पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 भरवाकर नाम मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक बीएलओ को एक सप्ताह में कम से कम 20 से 25 मतदाताओं से संपर्क करने के निर्देश दिए तथा घर-घर भ्रमण के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रथम बार के युवा मतदाताओं को भी चिन्हित कर उनका फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए।
बीएलओ व सुपरवाइजरों को अभियान को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण कर ईपी रेशियो व जेण्डर रेशियो में सुधार, 80$ आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन पर विशेष बल दिया गया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के समय छूटे हुए तथा किसी त्रुटि के कारण मतदाता सूची से अपमार्जित हुए नागरिकों का घर घर जाकर भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि रैन बसेरों, श्रमिक कॉलोनियों, आश्रयहीन और मुख्यधारा से अलग रह रहे पात्र लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः