महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। भगवदाचार्य स्मारक सदन में चल रही अयोध्या की पौराणिक एवं ऐतिहासिक श्रीरामलीला के द्वितीय दिवस पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के पावन जन्मोत्सव और मुनि आगमन की दिव्य लीला का अत्यंत भावपूर्ण मंचन किया गया। इस मंगलमयी बेला में प्रभु श्रीराम के प्राकट्य ने संपूर्ण अयोध्याधाम को राममय और भक्तिमय बना दिया। संतों की गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर पर अयोध्या के अनेक पूज्य संत-महंतों, विचारकों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले प्रमुख महानुभावों में महंत अवधेश कुमार दास जी महाराज (बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर एवं कोषाध्यक्ष, श्री तुलसीदास रामलीला समिति) स्वामी संजय दास महाराज (महामंत्री)
महंत बलराम दास महाराज (हनुमानगढ़ी) नागा रामलखन दास महाराज (उपाध्यक्ष) महंत हेमंत दास महाराज (शृंगी ऋषि पीठाधीश्वर) महंत सत्यदेव दास महाराज (महासचिव, निर्वाणी अनी) इनके साथ ही महंत एम.बी. दास महाराज, महंत हरिभजन दास महाराज, महंत शशिकांत दास महाराज, महंत कामता शरण महाराज (सिय-पिया निवास), महंत धनुषधारी शुक्ला , पुजारी अनिल दास जी, बाबा विराट दास जी, घनश्याम दास , तन्मय दास , शशि दास , गोरखपुर से के.पी. शाही जी तथा सचिव श्री शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।