16 अक्टूबर को महिला पीजी कालेज में आयोजित होगा जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम
बहराइच 09 अक्टूबर। प्रभारी डी.ओ. पी.आर.डी. देवेश शुक्ला ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनकी कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उ.प्र. एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2026 को महिला पी.जी. कालेज बहराइच में जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजीकरण एवं विस्तृत जानकारी हेतु क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आलोक सिंह के मो.नं. 8756499938 तथा अजय गुप्ता के मो.न. 7376654480 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक नृत्य समूह, लोक गीत समूह, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग एवं कविता लेखन इत्यादि विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजित की जायेंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों का माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। जनपद के समस्त विकास खंडों विद्यालयों महाविद्यालयों शासकीय एवं अर्ध शासकीय शिक्षण संस्थाओं के अच्छुक युवक एवं युवतियां जिनकी आयु 15 वर्ष से 29 वर्ष के मध्य प्रतिभाग कर सकती हैं।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः