परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादियों ने किया कांशीराम को नमन्

परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादियों ने किया कांशीराम को नमन्

कांशीराम ने गरीब, वंचित, उपेक्षित वर्ग को ताकत दिया- महेन्द्रनाथ यादव

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को दलित वंचित समाज को नई दिशा देने वाले कांशीराम को उनके परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद वक्ताओं ने कहा कि उन्होने आर्थिक रूप से शोषित और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों का व्यापक जनसमर्थन प्राप्त कर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिये आखिरी सांस तक प्रयत्न किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पिछड़े अल्पसंख्यक तथा दलितों में सत्ता के प्रति प्यास जगाने वाले मान्यवर कांशी राम वास्तव में बहुजन आंदोलन के महानायक थे. उनके करिश्माई राजनीतिक विचारधारा से भारतीय राजनीति में एक नए युग का उदय हुआ। समाजवाद का भी यही लक्ष्य है कि समाज से गैर बराबरी समाप्त हो। कहा कि देश कांशीराम के योगदान को सदैव याद रखेगा। उन्होने गरीब, वंचित, उपेक्षित वर्ग को राजनीतिक ताकत दिया। उन्होने बाबा साहब के सपनोें को जमीनी धरातल पर साकार किया।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, दयाशंकर मिश्रा, मो. स्वालेह, समीर चौधरी, हरीश गौतम, मो. सलीम, राम अशीष वर्मा, आर.डी. निषाद, संजय गौतम, हरीश गौतम आदि ने परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम के योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने आंदोलन के जरिए दलित चेतना को उभारने में सफल रहे। उन्होंने सहयोग और क्रांति को नजरअंदाज करते हुए तीसरा रास्ता अपनाया. बामसेफ का गठन कर रणनीतिक कौशल और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया। भारतीय राजनीति में उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। कहा कि कांशीराम ने गरीबों को सत्ता में आने का स्वप्न ही नहीं दिखाया वरन उसे साकार भी किया।

दलित चेतना के महानायक कांशीराम को परिनिर्वाण दिवस पर नमन करने वालों में मुख्य रूप से राम सिंह यादव, अशोक यादव, दीपक आर्या, अरविन्द सोनकर, लवकुश गौतम, नितराम चौधरी, राम बहाल चौधरी, हनुमान प्रसाद चौधरी, प्रशान्त यादव, युनूस आलम, गीता भारती, तूफानी यादव, चिन्तामणि मिश्रा, गुलाब सोनकर, अजय कुमार, लल्लू सोनकर, पंकज कुमार यादव, जोखूलाल यादव, जयराज यादव, सुशील यादव, लालमन यादव, नीलू सिंह, गुलाम गौस, जीत बहादुर सिंह के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।