सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग और अभद्रता करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर हंगामा करने और राहगीरों से अभद्रता करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत तीनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के गेट नंबर-दो के पास दो युवक राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में कंपनी बाग चौराहे के पास नशे की हालत में सड़क पर हंगामा करने और राहगीरों से अभद्रता करने की सूचना पर पुलिस पहुंची। समझाने के बावजूद युवक के नहीं मानने और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सनी कुमार (20), अरुण कुमार नाऊ (19) और संतोष (26) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सनी और अरुण को राजकीय इंटर कॉलेज के गेट नंबर-दो के पास तथा संतोष को कंपनी बाग चौराहे के पास से पकड़ा गया।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह, उपनिरीक्षक अयूब खां, चौकी प्रभारी सिविल लाइन रतीश चंचल पांडेय सहित कोतवाली पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।