शिक्षक समाज के सम्मान के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा: संजय चौधरी

शिक्षक समाज के सम्मान के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा: संजय चौधरी

 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बहादुरपुर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन संपन्न, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बस्ती की क्षेत्रीय इकाई बहादुरपुर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन नगर स्थित एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों के अधिकार, संगठन की मजबूती और शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा की गई।

 

अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि वह शिक्षक समाज के सम्मान के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। शिक्षकों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं और वह उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।

 

जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन में लोकतंत्र कायम रखना और शिक्षकों के हक के लिए संघर्ष करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, इन्द्रसेन मिश्र, महेश कुमार, राम भरत वर्मा, चंद्रभान चौरसिया और डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

 

निर्विरोध निर्वाचित हुई ब्लॉक कार्यकारिणी

 

अधिवेशन के बाद पर्यवेक्षक इन्द्रसेन मिश्र और निर्वाचन अधिकारी शोभाराम वर्मा की देखरेख में ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

 

निर्वाचन में जय प्रकाश चौधरी अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार यादव मंत्री, सुनील कुमार कोषाध्यक्ष और राजेश कुमार यादव संयुक्त मंत्री चुने गए। अवधेश कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर राम सहाय, दिवाकर यादव, धर्मेंद्र आजाद, जवाहर लाल, सचिन यादव और अमिता सिंह यादव निर्वाचित हुईं।

 

इसी क्रम में राजेंद्र प्रताप यादव, अरविंद कुमार और वंदना वर्मा को संगठन मंत्री तथा रमेश कुमार, ध्रुव कुमार और सुशीला देवी को प्रचार मंत्री चुना गया। अंबिका पाण्डेय को संरक्षक घोषित किया गया।

 

जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

कार्यक्रम में मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, केके वर्मा उर्फ गुड्डू, विजय प्रकाश वर्मा, ज्ञानदास चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, संदेश रंजन, सतीश भारती, ठाकुर प्रसाद, विपुल गुप्ता, अरविंद यादव, विजय पाल, विवेकानंद चौरसिया, आम यादव, नीरज वर्मा, विद्या यादव, मंजू देवी, दिव्या श्रीवास्तव और डॉ. मंजू सहित सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।