बस्ती में 537 होमगार्ड अभ्यर्थियों का 12 अक्टूबर से होगा चिकित्सा परीक्षण
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत जनपद बस्ती में चयनित 537 पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। यह कार्यवाही पुलिस लाइन बस्ती में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित चिकित्सीय बोर्ड के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कृष्ण कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलावा पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र प्राप्त होने में विलंब हो रहा है, वे जिला होमगार्ड्स कार्यालय, ग्राम छबिलहाखोर, सदर बस्ती से संपर्क कर अपना बुलावा पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर बुलावा पत्र प्राप्त कर चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।