12 अक्टूबर को होगा रालोद नेताओं का स्वागत
रालोद नेताओं का आगमन 12 को, स्वागत की तैयारियों मे जुटे कार्यकर्ता
रालोद नेताओं का होगा भव्य स्वागत, तैयारियो मे जुटे कार्यकर्ता
बस्ती, 07 अक्टूबर। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, जिला महासचिव सुनील कुमार पाण्डेय तथा जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा के बस्ती आगमन पर पार्टी कार्यकर्ता उनका फूल मालाओं से स्वागत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक विवेक चौधरी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि 12 अक्टूबर दिन सोमवार को रालोद लखनऊ से बस्ती आयेंगे। दिन मे 10.30 बजे बड़ेवन चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा, तदुपरान्त कम्पनी बाग, रोडवेज, ओड़वारा, मुण्डेरवां, कुरियार, महादेवा, गौरा और थरौली मे स्वागत का कार्यक्रम निर्धारित है। विवेक चौधरी ने बताया कि राधेश्याम चौधरी एवं सुनील कुमार पाण्डेय को पार्टी मे जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी है। वे कार्यक्रम के जरिये अपनी भावनायें व्यक्त करेंगे।