*सिद्धार्थनगर: 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार

*रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता*

*सिद्धार्थनगर, त्रिलोकपुर।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे इनामिया बदमाशों के खिलाफ अभियान के तहत एण्टी थेफ्ट टीम, सर्विलांस टीम और थाना त्रिलोकपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *अक्षय कुमार उर्फ रोहित पुत्र रामशंकर निवासी श्यामदियापुर हिसामुद्दीनपुर, थाना भवानीगंज* के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त को आज 07 अक्टूबर को सिंगारजोत पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना त्रिलोकपुर में मु0अ0सं0 134/2026 धारा 2(ख)(1), 3(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ थाना त्रिलोकपुर में चोरी के दो अन्य मुकदमे (मु0अ0सं0 151/2025 व 113/2025) भी दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, एंटी थेफ्ट प्रभारी ओम प्रकाश मिश्र, सर्विलांस प्रभारी शशिकान्त सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।