अवध वाटिका साहित्य संस्थान के तत्वाधान में गांधी जयंती के अवसर पर

अवध वाटिका साहित्य संस्थान के तत्वाधान में गांधी जयंती के अवसर पर

*अंतराष्ट्रीय साहित्य सम्मान* *समारोह में नेपाल* *के साहित्यकारों का* *हुआ सम्मान*

 

बहराइच। अवध वाटिका साहित्य संस्थान बहराइच के तत्वावधान में गांधी जयंती के पावन अवसर पर कवि गोष्ठी का आयोजन सेनानी भवन सभागार बहराइच में किया गया जिसकी अध्यक्षता आदरणीय पी0के0प्रचंड जी ने की ,मुख्य अतिथि के रूप में मित्र राष्ट्र नेपाल के अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय समिति नेपाल के अध्यक्ष आदरणीय विष्णु लाल कुमाल जी उपस्थित रहे। संचालन तिलक राम अजनबी ने किया तथा स्वयं के द्वारा माँ वीणा पाणि की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में अवध वाटिका साहित्य संस्थान बहराइच की ओर से मित्र राष्ट्र नेपाल से आये कवि आदरणीय विष्णु लाल कुमाल जी कवयित्री सुश्री अल्पना गुप्ता, श्रीमती विमला यादव, श्री विरेन्द्र यादव व मो0जहीरुलहक जीनू तथा बहराइच के कवि सुभाषित श्रीवास्तव अकिंचन को संस्था के अध्यक्ष पी0के0प्रचण्डजी, संरक्षक आदरणीय राम सागर राव जी , उपाध्यक्ष रईस सिद्दीकी व अन्य सदस्यों ने अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया तत्पश्चात कवि विनोद पाण्डेय शैलेन्द्र मिश्रा, ,फौक बहराइची, रईस सिद्दीकी, किशोरी लाल चौधरी, शहनवाज खान, लक्ष्मी कांत त्रिपाठी मृदुल,डा0ऋचा श्रीवास्तव, मधुलिका स्वरूप सहित सभी अतिथि कवियों /शायरों ने अपनी अपनी रचनाएं पढ़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु लाल कुमाल जी ने तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के संगठन मंत्री श्री रमेश चन्द्र मिश्र ने सभी कवि एवं साहित्य प्रेमी बंधुओं की सराहना की तथा आशीर्वचन प्रदान किया अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पी0के0प्रचंड जी ने अध्यक्षीय काव्य पाठ करते हुए उपस्थित सभी कवि एवं साहित्य प्रेमी बंधुओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्री सिद्धनाथ श्रीवास्तव एडवोकेट धनुषधारी चौरसिया एडवोकेट,सुनील कुमार एडवोकेट व अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ,राहुल जायसवाल सहित अन्य साहित्य प्रेमी बंधु उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का आनन्द प्राप्त किया।