आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु नामित किये गये प्रभारी अधिकारी

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु नामित किये गये प्रभारी अधिकारी

बहराइच 05 अक्टूबर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मैनपावर व ट्रेनिंग मैनेजमेन्ट तथा स्वीप गतिविधियों हेतु मुख्य विकास अधिकारी, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेन्ट के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमिता यादव, मटेरियल मैनेजमेन्ट के लिए उप कृषि निदेशक, कम्प्यूटराईज़ेशन, साइबर सिक्योरिटी एवं आईटी मैनेजमेन्ट के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, लॉ एण्ड आर्डर/वर्नबिलटी मैपिंग एवं सिक्योरिटी प्लान के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, ई.वी.एम. मैनेजमेन्ट के लिए अधिशासी अभियन्ता जल निगम, एम.सी.सी. के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को नोडल् अधिकारी नामित किया गया है।

इसी प्रकार एक्सपेन्डेचर मॉनीटरिंग के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी, बैलेट पेपर, पोस्टल बैलेट एवं ई.टी.पी.बी.एस. व्यवस्था के लिए उपायुक्त मनरेगा व पीडी डीआरडीए, मीडिया के लिए अपर जिला सूचना अधिकारी, कम्यूनिकेशन प्लान के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, इलेक्टोरल रोल के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, कम्पलेन एवं वोटर हेल्पलाइन व्यवस्था के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी तथा प्रेक्षक व्यवस्था के लिए जिला आबकारी अधिकारी को प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः