क्रिकेट के मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का दमखम, तीन आयु वर्गों की टीमों का चयन

क्रिकेट के मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का दमखम, तीन आयु वर्गों की टीमों का चयन

 

दो दिवसीय जनपदीय प्रतियोगिता का समापन, 7 अक्टूबर को मंडल स्तर पर बस्ती की टीम दिखाएगी प्रतिभा

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। खैर इंटर कॉलेज बस्ती के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ था। आयोजन की जिम्मेदारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलपट्टी को सौंपी गई थी।

 

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक एवं राजकीय विद्यालयों से बालक संवर्ग के करीब 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे दो दिनों तक खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों को रोमांचित किया।

 

प्रतियोगिता के दौरान आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की एक-एक टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तर पर बस्ती जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

आयोजक प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों, चयनकर्ताओं एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक राकेश कुमार राय ने किया।

 

चयनकर्ता के रूप में जिला क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव, विवेक श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, अरुण कुमार, सुशील चौधरी, धनंजय दुबे, आलोक वर्मा एवं अब्दुल रहमान ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन कर टीमों का चयन किया।

 

समापन अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, खेलप्रेमी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों ने खिलाड़ियों को आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।