बापू-शास्त्री के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढी-डा. वी.के. वर्मा

बापू-शास्त्री के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढी-डा. वी.के. वर्मा

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के जयन्ती अवसर पर अनेक आयोजन किये गये। शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रभातफेरी,रैली निकली.पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा में गांधी जयन्ती पर प्रबंधक एवं जिला चिकित्सालय बस्ती में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ.वी.के.वर्मा ने कहा कि बापू-शास्त्री का भारत निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। दोनों महापुरूषो ने देश को आजादी दिलाने से लेकर नव निर्माण तक योगदान दिया। हमें ऐसे महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर निरन्तर आगे बढना होगा।

 

निदेशक डा. आलोक रंजन ने कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री ने देश को सही दिशा दिया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

इसी क्रम में गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज गोटवा, गौतम बुद्ध विद्या मंदिर गोटवा कटया,श्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौहरौली तिलकपुर,गौतम बुद्ध कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोटवा में ध्वजारोहण के साथ गांधी जयन्ती पर आयोजन किये गये। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से डा.आर.एन.चौधरी,डा.चन्दा सिंह,डा. मनोज मिश्र,डा. एस.के.चौधरी,आराधना पाण्डेय,जे.एन. वर्मा,शिव प्रसाद,मनोज गुप्ता,लालजी यादव,रीतेश चौधरी,धुव चौधरी,राजेश सिंह,दीन बंधु उपाध्याय,आदि शामिल रहे।