पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को लालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को लालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। थाना लालगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर भिटौरा से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार थाना लालगंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 15/2024 में धारा 363, 366, 376, 420, 368, 120(बी) आईपीसी तथा 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है। उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त भालचंद्र पुत्र राम कल्प, निवासी भिटौरा, थाना लालगंज, जनपद बस्ती फरार चल रहा था।

 

पुलिस टीम ने 03 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे अभियुक्त को उसके घर भिटौरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में की गई।

 

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल पवनेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बीरबल यादव, कांस्टेबल अर्जुन यादव, कांस्टेबल करन सिंह तथा महिला कांस्टेबल अन्तिमा पटेल शामिल रहीं।