-जनसुनवाई संभव में आए 24 मामले, 16 का मौके पर किया गया समाधान
अयोध्या। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई संभव में कुल 24 मामले आए, जिसमें से 16 प्रकरण का मौके पर ही समाधान किया गया। इस मौके पर महापौर ने अधिकारियों को आगामी एक अक्टूबर से चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण मच्छरों का प्रकोप फिर से बढ़ाने की आशंका को देखते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव नालियों में अभियान चलाकर कराया जाए। महापौर ने पेयजल स्रोतों के क्लोरिनेशन कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात बीत जाने के कारण निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने निर्माण कार्य, जल भराव तथा पेड़ों की छटाई कराने जैसे विषयों पर भी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान नगर निगम के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से महापौर एवं अधिकारियों को अवगत कराया और उसका समाधान कराया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव एवं सुमित कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जलकर सौरभ श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरएम शुक्ल, निर्माण खंड के सहायक अभियंता राजपति यादव, भारत वर्मा आदि मौजूद रहे।