जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

 

बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों की शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कराते हुए नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।