महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम।धर्मनगरी अयोध्या की पावन धरा साहित्य, संस्कृति और पत्रकारिता के संगम से एक बार फिर सुशोभित हुई है। न्यू साकेत पुरी कालोनी, अयोध्या निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि व गीतकार शैलेंद्र मासूम के आवास पर अयोध्या धाम के वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्यूरो चीफ श्री महेंद्र उपाध्याय का आत्मीय आगमन हुआ। इस विशिष्ट अवसर पर कवि शैलेंद्र मासूम ने अपनी प्रसिद्ध चार पंक्तियों के माध्यम से पत्रकारिता जगत और उनके अग्रज तुल्य भाई का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कवि शैलेंद्र मासूम ने अपने भावपूर्ण व मधुर कंठ के धनी ने अपने मुखारविंद से यह पंक्तियां समर्पित कीं। “माँ भारती का विश्व में गुणगान करें हम, भारत की अस्मिता का सदा ध्यान करें हम। खंभा है लोकतंत्र का इसको बचाइए, हर पत्र-पत्रकार का सम्मान करें हम। जय सियाराम! जय हिंद! जय भारत! जय अयोध्या धाम!”
इस अवसर पर दोनों साहित्यकारों और पत्रकारों के बीच अयोध्या की साहित्यिक विरासत, वर्तमान पत्रकारिता और समाज में इसके महत्व पर सार्थक चर्चा हुई। कवि शैलेंद्र मासूम ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, और उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम का समापन “जय सियाराम, जय हिंद, जय भारत और जय अयोध्या धाम” के उद्घोष के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।